फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अब दोपहर दो बजे के बाद भी डाकघर में हो सकेगा लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के डाकघरों में लेनदेन का समय बढ़ा दिया गया है। पूर्व में सुबह नौ से दो बजे तक ही लेनदेन होता था, लेकिन अब इस समय को एक घंटे बढ़ाकर दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। जबकि स्पीड पोस्ट की सुविधा शाम चार बजे तक मिलेगी। साथ ही दोपहर में लंच टाइम में भी बचत बैंक सेवाएं संचालित होंगी। डाक विभाग की ओर से दूरस्थ क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए यह सुविधा दी है।

गोपेश्वर में चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद का प्रधान डाकघर स्थित है। डाक अधीक्षक टीएस गुसाईं ने बताया कि चमोली व रुद्रप्रयाग में 348 शाखा डाकघर, 39 वितरण केंद्र व 5 उपडाकघर संचालित होते हैं। अधिकांश डाकघर ग्रामीण क्षेत्रों से घिरे हुए हैं। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचने वाले उपभोक्ता लेनदेन के लिए डाकघरों में पहुंचते हैं, लेकिन कई बार देरी से पहुंचने के कारण वे लेनदेन किए बिना ही बैरंग लौट जाते हैं। जिसे देखते हुए लेनदेन का समय दो बजे से बढ़ाकर तीन बजे तक कर दिया गया है। स्पीड पोस्ट चार बजे तक भी की जा सकेंगी। साथ ही लंच टाइम में भी काम नहीं रुकेगा। शिफ्ट में कर्मचारी काम करते रहेंगे, जिससे उपभोक्ताओं के समय की बचत होे सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआर कोड स्कैन कर करें शिकायत

पोस्टऑफिस में अब लेनदेन में लेटलतीफी या अन्य किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर क्यूआर कोड स्कैन कर शिकायत की जा सकती है। प्रधान डाकघर की ओर से चमोली और रुद्रप्रयाग के सभी शाखा डाकघरों में क्यूआर कोड वितरित किए गए हैं। डाक विभाग को कई बार विभागीय कर्मचारियों की ओर से उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलीं, जिसके बाद अब उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें