फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बजट सत्र की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दस दिनों से ऋषि गंगा की त्रासदी के बाद राहत-बचाव कार्य मेें जुटे चमोली जिले के आला अधिकारी अब गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में बजट सत्र की तैयारियों में जुट गए हैं। भराड़ीसैंण में एक मार्च से बजट सत्र शुरू होगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

7 फरवरी को ऋषि गंगा में आई जल प्रलय के बाद से जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी तपोवन में ही कैंप कर राहत-बचाव कार्यों में लगे हुए थे। अब बजट सत्र के दिन नजदीक होने के चलते जिले के अधिकारी अब बजट की तैयारियों में जुट गए हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बजट सत्र को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए नोडल अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए हैं। डीएम, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी स्वयं भराड़ीसैंण जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें