फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गोपेश्वर के इग्नू में अब 15 तक लें प्रवेश

Tue, 01 Sep 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2026 सत्र में ऑनलाइन और ओडीएल (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) माध्यम से नए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई है। प्रमाणपत्र आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य कार्यक्रमों में छात्र-छात्राएं विलंब शुल्क 200 रुपये के साथ प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र गोपेश्वर के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रवेश से वंचित शिक्षार्थियों के लिए यह अवसर उपयोगी है। विद्यार्थी इग्नू की प्रवेश वेबसाइट पर जाकर संबंधित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ओडीएल माध्यम में प्रवेश के लिए इग्नू एडमिशन पोर्टल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए इग्नू ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इग्नू से प्राप्त डिग्री और डिप्लोमा देशभर के विश्वविद्यालयों से प्रदान की जाने वाली संबंधित डिग्री एवं डिप्लोमा के समकक्ष मान्य हैं। उन्होंने इच्छुक शिक्षार्थियों से निर्धारित तिथि से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें