प्रांतीय व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अब साप्ताहिक बंदी के तहत शुक्रवार के बजाय मंगलवार को जोशीमठ बाजार बंद रखने जाने का निर्णय लिया है। रविवार को प्रतिनिधिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा कि जब तक कोरोना संक्रमण की रोकथाम नहीं हो जाती, तब तक व्यवसायियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष माधव प्रसाद सेमवाल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य केशव प्रसाद मलासी, जय प्रकाश भट्ट, कन्हैया लाल शाह आदि मौजूद थे।