फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अब तीन माह बाद जसपुर-डुंग्री सड़क पर बिछेगा डामर

Wed, 10 Dec 2025 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई कर रहा दस किमी सड़क का सुधारीकरण
विज्ञापन

ठंड होने के कारण रोका जसपुर-डुंग्री सड़क का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। करीब दस किमी लंबी और चांदपुर पट्टी के पंद्रह से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क जसपुर-डुंग्री-नैंणी पर अब डामरीकरण का काम तीन माह बाद शुरू होगा। यहां लोनिवि को दस किमी का डामरीकरण कार्य करना है लेकिन अब तक महज डेढ़ किमी ही डामर बिछ पाया। मौसम ठंडा होने के कारण विभाग ने अब यहां डामरीकरण का काम रोक दिया है।
विज्ञापन

चांदपुर पट्टी के जसपुर, डुंग्री, ग्वाड़, बैनोली, शैलेश्वर, नैणी सहित आस पास के गांवों को जोड़ने वाली सड़क का सुधारीकरण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। लोनिवि से पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित इस सड़क पर विभाग 10 करोड़ की लागत से काम कर रहा है। इसमेंं सड़क का चौड़ीकरण, स्कपर, नालियां, पैराफिट और डामरीकरण कार्य होना है। अभी सड़क न बनने से लोगों को कच्चे रास्ते से आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क बनने से आवाजाही सुगम हो जाएगी। पीएमजीएसवाई के ईई सचिन कुमार का कहना है कि चौड़ीकरण सहित स्कपर और दीवारों का निर्माण विभाग कर चुका है। इसके बाद डामरीकरण कार्य किया जा रहा था। करीब डेढ़ किमी डामरीकरण हो चुका है लेकिन ठंड बढ़ने पर डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता खराब न हो इसके लिए अब तीन माह बाद इसका डामरीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें