फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली से देहरादून अब 20 मिनट में

Mon, 02 Jan 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
aeroplane
विज्ञापन
सीमांत चमोली जिले के जरुरतमंद लोग को अब सिर्फ 20 मिनट में देहरादून पहुंच पाएंगे। राज्य सरकार ने देहरादून से चमोली के लिए हवाई सेवा शुरू कर दी है। मंगलवार को गोपेश्वर में सेवा का शुभारंभ होगा। उड्डयन मंत्री राजेंद्र भंडारी देहरादून-चमोली हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


सेवा गोपेश्वर के पुलिस मैदान से संचालित होगी। गोपेश्वर से देहरादून तक हेलीकॉप्टर का किराया 5000 रुपए निर्धारित किया गया है। पहली बार पर्वतीय क्षेत्रों से हेलीकॉप्टर की कामर्शियल सेवा शुरू हो रही है। पहले हेलीकॉप्टर सेवा गोपेश्वर के रौली खेल मैदान से शुरू की जा रही थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से सेवा गोपेश्वर पुलिस मैदान से शुरू की जा रही है।

वहीं, गौचर हवाई पट्टी से जोलीग्रांट के लिए स्टेट प्लेन सेवा शुरू होगी। जनवरी माह में यह सेवा निशुल्क होगी। यदि यात्रियों का रुझान अच्छा रहा तो फरवरी माह से प्लेन में किराए का प्राविधान किया जाएगा। सेवा का संचालन सप्ताह में दो दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


उड्डयन मंत्री राजेंद्र भंडारी ने बताया कि सेवा देहरादून के सहस्रधारा हैलीपैड से गोपेश्वर के लिए संचालित होगी। उन्होंने कहा कि कई बार दुर्घटना में घायलों को त्वरित उपचार नहीं मिल पाता है। अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से जरुरतमंद लोगों को सेवा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें