फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता चल रहे विद्यालय को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के एक स्कूल के बिना मान्यता संचालित होने पर जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि दो राजकीय प्राथमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन पंजिका पूर्ण नहीं मिलने पर दो शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) नरेश कुमार हल्दियानी ने बताया कि देवाल ब्लॉक में संचालित एसजीआरआर विद्यालय बिना मान्यता के चल रहा है और कक्षा-कक्षों की हालत बहुत खराब है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेलखेत और प्राथमिक विद्यालय तलौर में मध्याह्न भोजन पंजिका पूर्ण नहीं मिलने पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाओं के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें