गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में नालियों के ऊपर तक दुकान का सामान लगाने पर नगर पालिका गोपेश्वर ने नौ दुकानदारों को नोटिस दिए। पालिका के ईओ ने सामान दुकानों के बाहर न लगाने के निर्देश दिए।
बीते दिनों जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने नगर का निरीक्षण कर दुकानदारों को दुकानों का सामान सड़क तक न फैलाने के लिए कहा था। नगर पालिका को इस ओर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इस पर पालिका ने नगर के मुख्य तिराहे से लेकर बाजार तक का निरीक्षण किया। वहीं कई दुकान स्वामियों की ओर से दुकानों के आगे पक्का निर्माण भी किया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नगर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए दुकानों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कहा है। दुकानें नालियों तक फैलाने से साफ-सफाई करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसी नौ दुकानों को चिह्नित कर नोटिस दिए और उन्हें व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। संवाद