फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: किराया जमा न करने पर 80 बड़े बकायेदारों को भेजा नोटिस

Fri, 13 Jun 2025 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिला पंचायत पर है 51.25 लाख की देनदारी
विज्ञापन

95 दुकान स्वामियों ने नहीं किया अनुबंध का नवीनीकरण, अब होगी निरस्तीकरण की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला पंचायत की दुकानों का लंबे समय से किराया जमा न करने पर 80 बकायेदारों को नोटिस भेजा गया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य कार्याधिकारी ने अधिकारियों को किराया जमा न करने पर संबंधित लोगों से भू-राजस्व की वसूली की भांति कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत के अपने बकायेदारों पर 51.25 लाख की देनदारी है। वहीं 95 दुकान स्वामियों की ओर से दुकानों के अनुबंध का नवीनीकरण अभी तक नहीं किया गया है जिसके चलते ऐसे दुकानदारों के अनुबंध के निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

चमोली जिला पंचायत की आवंटित दुकानों का प्रत्येक पांच साल में नवीनीकरण होता है, लेकिन अधिकांश दुकान स्वामियों की ओर से पिछले 10 वर्षों से दुकानों का नवीनीकरण नहीं किया गया है जिससे राजस्व की हानि हो रही है। इसके अलावा कई दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी दुकान को लाखों में बेच दिया है। जिला पंचायत ऐसी दुकानों का चिह्निकरण भी कर रही है। अपर मुख्य कार्याधिकारी तेज सिंह ने बताया कि जिला पंचायत के 80 बड़े बकायेदार हैं जिन पर हजारों की देनदारी है। किराया वसूली के लिए उन्हें नोटिस भेज दिया गया है। दुकानों का अनुबंध नवीनीकरण को लेकर भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें