फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नगर पालिका की दुकानों का किराया न देने पर नोटिस

Fri, 02 Jan 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों पर है 61 लाख रुपये का बकाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। नगर में नगर पालिका की ओर से संचालित दुकानों का पांच साल से किराया जमा नहीं हुआ है। पालिका का इन दुकानदारों पर 61.81 लाख रुपये का किराया बकाया हो चुका है। अब नगर पालिका ने दुकानदारों को किराया जमा करने के नोटिस थमाए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ज्योतिर्मठ की नगर में 107 दुकानें हैं। सभी दुकानें किराए पर दी गई हैं लेकिन अधिकांश दुकानदार समय पर किराया जमा नहीं कर रहे हैं। लगातार किराया बकाया होने से नगर पालिका की आय पर भी असर पड़ रहा है। पहले भी पालिका दुकानदारों को नोटिस थमा चुकी है अब दूसरी बार नोटिस दिए जा रहे हैं। नगर पालिका ज्योतिर्मठ के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि पालिका की नगर में 107 दुकानें किराये पर संचालित हो रही हैं। इन दुकानदारों पर 61.81 लाख रुपये का बकाया है। तीन नोटिस के बाद भी किराया जमा नहीं किया तो राजस्व के माध्यम से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें