गोपेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत 12 अक्तूबर से नामांकन शुरू होंगे और 16 अक्तूबर को मतदान के साथ मतगणना की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय से सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्तूबर को नामांकन किए जाएंगे। 13 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 14 को नाम वापसी और 16 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान और फिर मतगणना की जाएगी। उसी समय परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। संवाद