कर्णप्रयाग। नगर पालिका में सरकार की ओर से नामित तीन सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। पालिका सभागार में आयोजित समारोह में पालिकाध्यक्ष गणेश शाह ने नामित सभासद ममता राणा, राकेश खंडूड़ी और आलम सिंह पंवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभासदों ने नगर के विकास में योगदान की अपील की। समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, हरीश सती सहित पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। संवाद