फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 करोड़ खर्च, 330 नहरें बनीं, पानी एक में भी नहीं

Thu, 03 Dec 2015 05:57 PM IST
थराली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहने के लिए तहसील के तीन ब्लाकों में लघु सिंचाई विभाग (एमआई) द्वारा दस सालों में तीन सौ तीस नहरें बनाई गई हैं लेकिन एक भी नहर में पानी नहीं चल रहा है। कहीं नहरें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं तो किसी में घास उग आई है।
विज्ञापन

भारत निर्माण योजना के तहत तहसील के नारायणबगड़, थराली और देवाल विकास खंडों में लघु सिंचाई    उपखंड थराली द्वारा दस सालों में 330 नहरों का निर्माण किया है। लेकिन एक भी नहर में पानी नहीं चल रहा है। वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक बनी इन नहरों पर भले की विभाग ने 500 करोड़ से अधिक धनराशि को व्यय किया हो लेकिन एक भी किसान को खेती के लिए पानी नहरें नहीं दे पा रही हैं।

पिंडर वैली अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष कालिका प्रसाद ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग की  लापरवाहियों का खामियाजा कास्तकारों को भुगतना पड़  रहा है। कालिका प्रसाद ने कहा कि तीनों ब्लाकों के ढाई सौ से अधिक गांवों में बनी ये नहरें सफेद हाथी साबित हो रही है। ऐसे में बिना सिंचाई के कास्तकार उन्नत खेती नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


लघु सिंचाई में थराली तहसील में बहुत सी नहरें बनी हैं और इनके बारे में कई शिकायतें भी मिली हैं। ये मेरे कार्यकाल से पहले की बनी नहरें हैं। इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- एमएस फर्स्वाण, सहायक अभियंता लघु सिंचाई थराली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें