फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी-गोपेश्वर सड़क पर नहीं सुरक्षा के कोई इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी और दशोली ब्लॉक के करीब 72 गांवों को यातायात से जोड़ने वाली पोखरी-हापला-गोपेश्वर (40 किमी) सड़क कई जगहों पर खतरनाक बनी हुई है। सड़क अधिकांश जगहों पर चट्टानी भाग से होकर गुजरती है, बावजूद इसके सड़क पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर सड़क सुधारीकरण की मांग उठाई है। तोणजी गांव के प्रधान मुकेश नेगी, किमोठा के प्रधान मधुसूदन किमोठी, कांडई प्रधान नवीन राणा, प्रदीप बर्त्वाल, विनोद लाल, देवेंद्र लाल, सज्जन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेेगी, भरत नेगी और नरेंद्र रावत ने कहा कि कई बार इस सड़क पर डामर बिछाया गया, लेकिन घटिया निर्माण और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़क पर डामर उखड़ गया है। यह सड़क क्षेत्र के 72 ग्राम पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ती है। सड़क नारी गदेरे से देवीखाल तक पीएमजीएसवाई के पास है, यहां भी डामर उखड़ चुका है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। पुस्ते टूटे हैं, नालियों का निर्माण नहीं होने से बरसात में पानी सड़क पर आ जाता है। लोगों ने शीघ्र सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम करने के साथ ही डामरीकरण की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें