पीपलकोटी। निजमुला घाटी के सुदूरवर्ती मोली हडुंग गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गांव को सड़क और संचार सेवा से जोड़ने की मांग उठाई है। कहा कि सड़क सुविधा न होने से ग्रामीण आज भी करीब छह किलोमीटर की पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। संचार सेवा का लाभ लेने के लिए उन्हें लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। ग्राम प्रधान भगत सिंह फरस्वाण ने कहा कि गांव में करीब 80 परिवार निवास करते हैं। सड़क और संचार जैसी महत्वपूर्ण सुविधा न होने से ग्रामीण अब गांव से पलायन करने लगे हैं। सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को कठिन परिस्थितियों में आवाजाही करनी पड़ती है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद