नंदानगर। नगर पंचायत नंदप्रयाग के अंतर्गत तोणीधार, भाटखोला, जीआईसी नंदप्रयाग, सिरोली और बलद्वाड़ा में सड़क सुविधा न होने से लोगों छह किमी पैदल चलकर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी तेजवीर कंडेरी ने कहा कि कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराने पर भी गांवों को सड़क से नहीं जोड़ा जा सका है। ग्रामीण जरूरी वस्तुओं को पीठ पर लादकर गांव तक पहुंचाते हैं।
कहा कि ग्रामीणों को गंतव्य तक आने-जाने में छह किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। जीआईसी नंदप्रयाग तक भी सड़क सुविधा नहीं है। बच्चे भी पैदल चलकर स्कूल पहुंचते हैं। वहीं, बदरीनाथ हाईवे से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुरसाड़ी गांव तक भी सड़क नहीं है। कई बार पैदल रास्ते पर वन्यजीवों का खतरा बना रहता है, जिससे ग्रामीण पैदल आवाजाही से भी कतरा रहे हैं। संवाद