फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिले डाक्टर और कर्मचारी

Fri, 29 Apr 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई अनियमितताएं मिलीं साथ ही चिकित्सालय से बिना सूचना कई चिकित्सक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। स्वास्थ्य केंद्र के दस्तावेजों को अव्यवस्थित पाया गया। उन्होंने अस्पताल में निष्प्रयोज सामग्री के के बिखरे होने पर भी नाराजगी जताई।

एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को बिना सूचना अनुपस्थित डाक्टर और कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में छात्रों के कमरों में भोजन न बनाने तथा भोजन मैस में बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही विद्यालय में फैली गंदगी को साफ करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर प्राचार्य राजेंद्र सिंह भंडारी, डा. सतीश रावत और विवेक पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें