27 जुलाई को चमोली चाड़े से अलकनंदा में गिरे ट्रक की खोज में एनडीआरएफ और पुलिस टीम अभी भी जुटी हुई है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। अलकनंदा का जलस्तर बढ़ जाने के कारण टीम को खोज में दिक्कतें आ रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि ट्रक चालक नेपाली मूल के संजय (25) पुत्र गंगा सिंह, हाल निवास बंदरखंड, गौचर का शव 27 को ही एनडीआरएफ ने नदी से खोज निकाला था। ट्रक में चालक के अलावा कितने लोग थे, उसका भी पता नहीं चल पाया है।