आयोजन के दौरान अल्ट्रा रन, माउंटेन बाइकिंग सहित विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिससे नीती घाटी खेल और पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनी रही। आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा युवाओं को फिटनेस और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, भारतीय सेना, आईटीबीपी, चिकित्सा विभाग, पर्यटन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।