फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और बिजली गिरने से नौ बकरियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात को हुई मूसलाधार बारिश व बिजली गिरने से कोटीपार गांव में 5 जबकि नागाड़ तोक में 4 बकरियां मर गईं। वहीं मेलखेत गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घेस घाटी में ग्रामीणों को खेती की जमीन को भी नुकसान पहुंचा है। घेस घाटी में बिजली लाइन में फॉल्ट आने से दो दिन से बिजली की सप्लाई बंद है।
विज्ञापन

कोटेड़ा के ग्राम प्रधान कुंदन राम ने बताया कि शनिवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से कोटेड़ा के कोटीपार गांव में एक गोशाला के ऊपर मलबा आने से पांच बकरियां दबकर मर गईं और पानी की लाइन व कई नाली भूमि भी बह गई। सूयालकोट-चौड़ व कोटीपार के पैदल मार्ग की पुलिया भी बह गई है। कानूनगो एससस नेगी के बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। टीम के लौटने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, सौरीगाड़ की प्रधान सरस्वती देवी ने बताया कि नागाड़ तोक में बिजली गिरने से गांव के पुष्कर सिंह की तीन व राम सिंह की एक बकरी मर गई। मेलखेत के पुष्पा जोशी ने बताया कि नागाड़ गदेरे में पानी बढ़ने से मेलखेत गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। लोग बरसात का पानी पीने को मजबूर हैं। बमणीगाड़ तोक का रास्ता बहने से बमणीगाड़ तोक का संपर्क कट गया है। घेस के कुंदन भंडारी ने बताया कि घेस घाटी में बिजली की सप्लाई दो दिन से बंद है। घेस घाटी के घेस, हिमनी, बलाण व पिनाऊं गांव अंधेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें