राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने नौ सूत्री मांगों न माने जाने पर बृहस्पतिवार को काला फीता बांधकर कार्य किया और 1 जून से होम आइसोलेशन में रहकर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने कहा कि वह कोविड काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर गांवों में जाकर सेवाएं दे रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर उदासीन बनी है। इस मौके पर सीएचसी गैरसैंण के डॉ. राजेश गैड़ी, मनोज खंडूड़ी, हिम्मत सिंह , फार्मसिस्ट कमलेश नौटियाल मौजूद रहे।