एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मियों ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में दस हजार की प्रोत्साहन राशि न मिलने पर जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही प्रोत्साहन राशि की घोषणा की प्रतियां जलाईं। आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि गत वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने कोरोना वॉरियर्स को प्रोत्साहन के तौर पर 10000 रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इस राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
गोपेश्वर में एनएचएम संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल बिष्ट ने कहा कि एक वर्ष बाद भी प्रोत्साहन राशि खातों में नहीं पहुंची है। जब तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिल जाती विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, हीरा सिंह मेहरा, अजय पुंडीर, ललित किमोठी, राजवीर कुंवर, चंद्रकला ममगाईं, हेमलता भट्ट, लक्ष्मी बोरा, रेखा नेगी आदि मौजूद रहे।
नारायणबगड़ में प्रदर्शन करने वालों में डॉ. विजय राणा, अरुण सती, सोबन नेगी, डॉ. अचला भंडारी, योगंबर रावत, ज्योति खंडूड़ी, राहुल सती, मनीषा, अंजलि और पूनम भारद्वाज शामिल हुए।
नई टिहरी में एनएचएम कर्मी संगठन के जिला महासचिव देवंती डबराल ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित चंबा, घनसाली, प्रतापनगर, थत्यूड़, कीर्तिनगर आदि क्षेत्रों में भी घोषणा की प्रतियां जलाई गईं। इस दौरान ऋषभ उनियाल, अनिल बिजल्वाण, नरेंद्र रावत, डा. पवन चौधरी, दिनेश रतूड़ी, डा. रेखा बाली, अनीता, अंजलि, विनीता, विकास, रंजना आदि मौजूद थे।
पौड़ी में भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष शरद रौतेला, संरक्षक विवेक घिल्डियाल, सचिव आशीष डोभाल ने प्रोत्साहन राशि न मिलने पर आक्रोश जताया। इस दौरान निखिलेश रावत, प्रदीप रावत, मनीष रावत, नीरज, विधि, अनिल, दिलशाद, मनीष आदि मौजूद रहे।