फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एनएचआईडीसीएल ने बदरीनाथ हाईवे पर शुरू किया सुधारीकरण कार्य

Sat, 20 Dec 2025 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर क्षेत्रपाल भूस्खलन क्षेत्र में चल रहे चौड़ीकरण कार्य से हाईवे पर आए मलबे के बी
विज्ञापन
चमाेली से पीपलकोटी के बीच जगह-जगह भूस्खलन क्षेत्रों में शुरू किया एनएचआईडीसीएल ने चौड़ीकरण कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर/पीपलकोटी। चारधाम यात्रा समाप्त होने के बाद अब एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। चमोली से पीपलकोटी के बीच इन दिनों भूस्खलन व भूधंसाव वाले क्षेत्रों में चौड़ीकरण व सुधारीकरण कार्य शुरू किया गया है जिससे आगामी वर्ष की चारधाम यात्रा तक हाईवे को चाकचौबंध बनाया जा सके।
ऑल वेदर रोड परियोजना कार्य के तहत बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बेहतर स्थिति में आ गया है। जबकि बरसात के चलते भूस्खलन व भूधंंसाव वाले क्षेत्रों में हाईवे बदहाल स्थिति में है। क्षेत्रपाल, गडोरा, पीपलकोटी और मायापुर क्षेत्र में हाईवे पर पहाड़ियों से भूस्खलन होने से हाईवे संकरा होने से आवाजाही में दिक्कतें आ रहीं हैं। इन जगहों पर चारधाम यात्रा के दौरान भी वाहनो की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि आगामी वर्ष की चारधाम यात्रा से पूर्व हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जाना है। क्षेत्रपाल भूस्खलन क्षेत्र में हाईवे पर डबल लोहे की जाली लगाए जाने के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम में भी सुधार किया गया है। इन दिनों हाईवे चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा गडोरा भूधंसाव क्षेत्र में हाईवे चौड़ीकरण के लिए हिल कटिंग का काम चल रहा है। यहां हाईवे पर मलबा गिरने से वाहनों का जाम भी लग रहा है।

बदरीनाथ हाईवे पर क्षेत्रपाल भूस्खलन क्षेत्र में चल रहे चौड़ीकरण कार्य से हाईवे पर आए मलबे के बी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें