फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब गुणवत्ता के चलते नव निर्मित पुश्ता और दीवार टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र पोखरी में लोनिवि की ओर से बनया गया पुश्ता और दीवार टूट गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने कार्य की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है, जिसमें कहा है कि लोनिवि पोखरी ने सीएचसी और ब्लॉक कार्यालय जाने वाली सड़क पर हाल ही में शिवालय के पास पुश्ता और दीवार बनाई थी, लेकिन पुश्ता फिर टूट गया है। अभी निर्माण का भुगतान भी नहीं किया गया है। उनका कहना है कि बरसात के शुरू में ही पुश्ता और दीवार टूट गई, इससे पता चलता है कि निर्माण की गुणवत्ता कितनी खराब थी। उन्होंने गुणवत्ता की जांच कराने और पुश्ते का पुन: निर्माण करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, ज्येष्ठ उपप्रमुख पूरण नेगी, नरेश चौधरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें