गोपेश्वर। पुलिस ने गोपेश्वर में चारधाम यात्रा के लिए बनाए गए यातायात नियम को बुधवार से लागू कर दिया। इसके तहत पुलिस ने गोपेश्वर में सड़क किनारे खड़े वाहनों का चालान किया। पुलिस ने लोगों से कहा कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।
दो दिन पहले पुलिस ने चारधाम यात्रा के दौरान गोपेश्वर नगर के लिए यातायात प्लान तैयार किया जिसे स्थानीय लोगों के साथ बैठक में साझा किया गया। इसके बाद बुधवार से नए यातायात प्लान को लागू कर दिया गया। पहले दिन यातायात पुलिस ने गैस गोदाम से हल्दापानी तक सड़क किनारे खड़े वाहनों का चालान किया। उन्होंने लोगों से नर्सिंग कालेज रोड, पुलिस मैदान व सेरा मैदान में वाहनों को खड़ा करने की अपील भी की। संवाद