फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उमा देवी मंदिर में चढ़ाई नई फसल

Thu, 17 Sep 2026 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। विकासखंड पोखरी के तीस जूला क्षेत्र की अराध्य देवी उमा देवी मंदिर को ग्रामीणों ने खेत में तैयार पहली फसल की पैदावार अर्पित की। साथ ही सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हुए अच्छी पैदावार की कामना की। मान्यता है कि तीस जूला क्षेत्र के ग्रामीण नई फसल की पहली पैदावार डुंगर स्थित उमा देवी मंदिर में चढ़ाते हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीण ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर में पहुंचे और देवी को धान, झंगोरा, कौणी, बुखणा, ककड़ी सहित सब्जियां व फल अर्पित की। पुजारी रमेश थपलिया ने मंदिर में पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष मातबर सिंह नेगी, गजेंद्र नेगी, डुंगर की प्रधान दीक्षा बर्त्वाल, भूपेंद्र परमार, गजे सिंह, उदय सिंह, किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें