फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक भूस्खलन जोन में लगाई जालियां

Sat, 18 Apr 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रा के दौरान पत्थर गिरने और बरसात में हाईवे बंद होने का रहता है खतरा
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। चारधाम यात्रा की तैयारियों के क्रम में हाईवे पर संभावित खतरे को रोकने के लिए बीआरओ की ओर से पहल की गई है। इस बार हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक के सभी भूस्खलन जोन में लोहे की जालियां लगाई गई हैं। इससे पत्थर गिरने और बरसात में हाईवे बाधित होने की आशंका नहीं रहेगी। बदरीनाथ हाईवे के कई जगह पर भूस्खलन जोन बने हुए हैं। कार्यदायी संस्थाएं इन जगह पर मलबा हटाने और ब्लैक टॉप तो कर रही हैं लेकिन अक्सर पहाड़ी पर सक्रिय क्षेत्र से पत्थर गिररते रहते हैं। इससे यात्रा के दौरान पत्थर वाहन पर गिरने और यात्रियों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। साथ ही बरसात में हल्का मलबा आने पर ही हाईवे बंद हो जाता है। इसे रोकने के लिए बीआरओ की तरफ से इस बार हनुमान चट्टी से आगे सभी भूस्खलन जोन में लोहे की जालियां लगाई गई हैं। हनुमान चट्टी के पास रडांग बैंड के पास और उसके आगे करीब तीन अन्य जगह पर भी इसी तरह की जालियां लगाई गई हैं। इनके लगने से पत्थर गिरने का खतरा काफी कम हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें