फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट-यूजी : परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया, हेल्पलाइन नंबर जारी

Sat, 20 Jun 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर के समीप प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण में नीट परीक्षा की तैयारियों में जुटे जिले के
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


गोपेश्वर। नीट-यूजी 2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैंण स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारु रखने और परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी अफवाह पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9068187120 और 7055753124 जारी किए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करने और किसी भी परेशानी की स्थिति में हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की है। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, एसडीएम राजकुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें