नौ सेना में अफसर बनीं नीलम का किया सम्मान
कर्णप्रयाग। भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बनी ब्लाक के घतोड़ा गांव की नीलम नेगी का शनिवार को राजकीय जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद डिडोयाल और प्रधानाध्यापिका भुवनेश्वरी खंडूड़ी ने कहा कि भावी नौनिहालों को भी नीलम से प्रेरणा लेकर अपने उज्जवल भविष्य की नींव रखनी है। नीलम नेगी ने कहा कि शिक्षकों और माता-पिताजी की प्रेरणा से ही उनको सफलता मिली है। इस मौके पर बलदेव चौहान, सरोज डिमरी, शशि डिडोयाल सहित दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संवाद