फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जरूरतमंद बच्चों को मिले योजना का लाभ

Tue, 31 Dec 2024 11:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बाल संरक्षण योजना का लाभ सभी जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत जिला बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड व चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि किसी अनाथ या पीड़ित बच्चे के प्रमाणपत्र बनाने में कोई समस्या आ रही है तो तत्काल संज्ञान में लाएं। बैठक में मानसिक रोग से पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए जिलाधिकारी ने देहरादून ले जाने और वहां रहने की समस्या का समाधान किया।
विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन की परियोजना समन्वयक रजनी भंडारी ने बताया कि अब तक जिले में 208 पीड़ित व अनाथ बच्चों के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 190 को शासन की योजनाओं से लाभांवित किया जा चुका है, शेष 18 के मामले प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन


बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी धनंजय लिंगवाल, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष हेमलता भट्ट, सदस्य राजेंद्र सिंह नेगी, पान सिंह रावत, ऊषा रावत, किशोर न्याय बोर्ड के अधिवक्ता बलवीर सिंह राणा, बाल संरक्षण इकाई के सह विधि अधिकारी प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें