फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एनसीसी के कमान अधिकारी ने किया निरीक्षण

Wed, 27 Nov 2024 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रथम यूके बटालियन एनसीसी गोपेश्वर के कार्यवाहक कमान अधिकारी कर्नल राजेश रावत ने डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट का निरीक्षण किया। कमान अधिकारी ने कैडेट्स को आगामी शिविर परेड सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए तैयारी करने को कहा। कहा कि मेहनत से हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस दौरान एनसीसी प्रभारी डाॅ. नरेंद्र पंघाल एवं कैडेट्स अनुपमा और साक्षी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. बीएन खाली, एनसीसी के हवलदार ईश्वर सिंह एवं विपिन कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



छात्र-छात्राओं ने किया टी-फैक्टरी का भ्रमण
कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने टी-फैक्टरी भटोली और चांदपुर गढ़ी का शैक्षिक भ्रमण किया। भरत बैरवाण के निर्देशन में छात्राओं ने टी-फैक्टरी भटोली के चाय प्रसंस्करण की प्रक्रिया तथा चाय उत्पादन पर आर्थिक सर्वेक्षण किया। टी-फैक्टरी प्रभारी अनिल नैथानी ने छात्राओं को चाय उत्पादन तथा निर्यात की संपूर्ण जानकारी दी। प्राचार्य प्रोफेसर प्रो. बीएन खाली ने कहा कि इससे छात्र-छात्राएं स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित होंगे। संवाद


मंदिर समूह के बारे में जुटाई जानकारी
आदिबदरी। थराली तहसील के जीआईसी कूनीपार्था के छात्र-छात्राओं ने आदिबदरी मंदिर समूह व भराड़ीसैंण विधानसभा अध्यक्ष का भ्रमण कर इन स्थलों के बारे में जानकारी जुटाई। 30 छात्र और 31 छात्राओं के दल ने आदिबदरी मंदिर समूहों के निर्माणकाल, मंदिर के आध्यात्मिक महत्व और यहां के धार्मिक इतिहास की जानकारी जुटाई। दल ने बाद में विधानसभाभ भवन भराड़ीसैंण का भ्रमण किया। दल में राखी रुदियाल, प्रकाश सोलियाल, राकेश देवराड़ी, विक्रम गडिया, दिनेश मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें