गैरसैंण। 15 साल से कभी प्राइमरी स्कूल के पुराने भवन तो कभी राजकीय इंटर काॅलेज परिसर में चल रहे जवाहर नवोदय विद्यालय गैरसैंण को अब जल्द अपना भवन मिल सकेगा। सलियाना बैंड पर स्कूल भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 400 छात्रों की आवासीय क्षमता वाले इस भवन में बिजली और पानी का काम पूरा होने के बाद स्कूल यहां संचालित किया जाएगा।
तहसील मुख्यालय पर वर्ष 2009 से जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हो रहा है लेकिन इस विद्यालय को अपना भवन नहीं मिल पाया है। व्यवस्था पर जीआईसी परिसर में चल रहे स्कूल के छात्रावास में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई थी जिससे बच्चों की किताबें, कपड़े जल गए। लोगों ने डेढ़ दशक में अपना भवन नहीं मिलना सवाल बना है। हालांकि साल 2021 में यहां 20 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण किया जा रहा है लेकिन निर्माणदायी संस्था ने भवन निर्माण को पूरा करने में तीन साल लगा दिए। हालांकि अब भवन का निर्माण हो चुका है लेकिन अभी यहां पानी और बिजली नहीं है। चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत का कहना है कि नए भवन में बिजली और पानी की तीन माह में व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके बाद नवोदय विद्यालय को नए भवन में शिफ्ट करा दिया जाएगा।