आदिबदरी। आदिबदरी में 16 मई से तीन दिवसीय नौठा कौथिग का आयोजन किया जाएगा। यहां आयोजित समिति की बैठक में मेले पारंपरिक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 मई को विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 17 मई को महिला मंगल दल और उत्तराखंड सांस्कृतिक विभाग की प्रस्तुतियां होंगी। अंतिम दिन 18 मई को खेती का नौठा नृत्य दल भगवान आदिबदरी को नए अनाज का भोग लगाकर नौठा नृत्य प्रस्तुत करेगा। इस दिन विभिन्न गांवों की महिलाएं झुमैलो, चांछरी और चौंफुला नृत्य भी करेंगी। उद्घाटन के लिए विधायक अनिल नौटियाल और समापन के लिए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी को आमंत्रित किया गया है। बैठक में उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, गंगा सिंह रावत, सचिव हिमेंद्र कुंवर और कोषाध्यक्ष विजय चमोला मौजूद थे। संवाद