फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुरानी पेंशन बहाली को घोषणापत्र में शामिल करें राष्ट्रीय दल’

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की चमोली जनपद इकाई ने राष्ट्रीय दलों से पुरानी पेंशन बहाली को अपने घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग उठाई। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से वे पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लिहाजा इस विधानसभा चुनाव में अधिकारी-कर्मचारियों ने उसी दल को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है, जो अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली को शामिल करेगा। मोर्चा के जिला अध्यक्ष पूरण सिंह, महासचिव सतीश कुमार, डा. दर्शन सिंह नेगी और शंकर सिंह ने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन मामले को शामिल कर चुकी है। प्रमुख राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस को भी पुरानी पेंशन बहाली को अपने घोषणा पत्र में प्रमुखता से शामिल करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें