नारायणबगड़। परखाल-चोपता मार्ग हल्की बारिश में भी मलबा आने से बंद हो जा रहा है। ऐसे में मार्ग जगह-जगह बदहाल बना है।
तुनेड़ा गांव की प्रशासक सुनीता देवी, भंगोटा के भूपेंद्र मेहरा ,चोपता के पृथ्वी सिंह मिंगवाल ने कहा कि चलियापानी मोड़ और भंगोटा गदेरे का स्लाइड जोन इस मार्ग के लिए नासूर बनता जा रहा है और पीएमजीएसवाई की ओर से यहां सिर्फ पैच वर्क किया जा रहा है। कहा कि बरसात में मार्ग कई दिनों तक बंद हो जाता है। ऐसे में क्षेत्र की सात हजार से अधिक आबादी को मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। ग्रामीणों ने जल्द मार्ग के सुधारीकरण की मांग की। संवाद