फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गैरसैंण से जुड़ेगा नारायणबगड़-किमोली क्षेत्र

Thu, 15 Feb 2024 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। नारायणबगड़-किमोली क्षेत्र अब सीधे ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से जुड़ सकेगा। इसके लिए बहुप्रतीक्षित किमोली-दिवालीखाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस मार्ग के बनने से लोगों की करीब 45 किमी की सड़क की दूरी कम हो जाएगी। थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने किमोली में आयोजित एक समारोह में 3.025 किलोमीटर लंबे इस मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि 91.65 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस बहुप्रतीक्षित सड़क से पिंडरघाटी के थराली, देवाल तथा नारायणबगड़ ब्लॉक के लोगों को गैरसैंण जाने की बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। साथ ही समय व धन की भी बचत होगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी, विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी, महीधर नैनवाल, किमोली के प्रधान महिपाल सिंह, रणजीतसिंह, ममंद अध्यक्ष गणेशी देवी, सरपंच दर्शन सिंह, लोनिवि गैरसैंण के कनिष्ठ अभियंता अनिरुद्ध रावत मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें