लक्ष्मी नारायण क्रिकेट एसोसिएशन की पहल पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नारायणबगड़ ने जय मां बधाणगढ़ी थराली की टीम को सात विकेट से हराया।
थराली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 14वें ओवर में 75 रन बनाए। जवाब में नारायणबगड़ टीम के बल्लेबाजों ने तीन विकेट खोकर 10वें ओवर में जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच गज्जू चुने गए। टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक भूपालराम टम्टा, ब्लाक प्रमुख यशपाल नेगी तथा जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ क्रमश: 31 हजार व 15 हजार रुपये की धनराशि भेंट की। मैन ऑफ द सीरीज पंकज कनेरी, बेस्ट बॉलर्स हिमांशु नेगी, बेस्ट बैट्समैन पंकज कनेरी व बेस्ट विकेट कीपर अंकित कनेरी को नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सुरेंद्र कनेरी, भाजपा जिलामंत्री दलीप नेगी, सुशीला बिष्ट, क्षेपंस लक्ष्मी टम्टा, सोनिया नेगी, प्रधान रीना रावत, गुड्डी नेगी, ममंद अध्यक्ष ललिता देवी, रेखा देवी, देवानंद सती, महावीर कनेरी, जयवीर कनेरी, सुरजीत नेगी, सुदर्शन कनेरी थे। संवाद