नृसिंह मंदिर में शनिवार को नृसिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजाओं के साथ ही यज्ञ, हवन आयोजित किया गया।
मंदिर में पहुंचे राज्य सभा सांसद एवं भाजपा पूर्व संगठन मंत्री नरेश बंसल ने भी नृसिंह भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि नृसिंह मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा शुरू हो गई थी। आचार्य पंडित डा. प्रदीप सेमवाल ने यज्ञ आहुतियां दी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूदरी, पुजारी संजय डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद