फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मूर्ति से मिलने पहुंचे नर नारायण भगवान

विज्ञापन
माणा गांव में माता मूर्ति से मिलने जाते भगवान नर नारायण। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में नर नारायण जयंती सादगी के साथ मनाई गई। भगवान नर नारायण की माता मूर्ति मंदिर में करीब एक घंटे तक अभिषेक और अन्य पूजाएं हुई। सोमवार को लीला डुंगी नामक स्थान में भगवान नर नारायण की अभिषेक पूजा संपन्न होगी।
विज्ञापन

रविवार को बदरीनाथ भगवान के अभिषेक के बाद भगवान नर और नारायण उत्सव डोली में अपनी माता मूर्ति से मिलने पहुंचे। सुबह नौ बजे बदरीनाथ परिक्रमा स्थल से भगवान नर नारायण की प्रतिमा को उत्सव डोली में स्थापित कर तीन किमी दूर माणा गांव के समीप स्थित माता मूर्ति मंदिर ले जाया गया। इस दौरान सीमित मात्रा में ही मंदिर के वेदपाठी और कर्मचारी उत्सव डोली के साथ माता मूर्ति मंदिर पहुंचे, यहां मंदिर में बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल द्वारा माता मूर्ति और नर नारायण की पूजा-अर्चना संपन्न की गई। सोमवार को भगवान नर नारायण की धाम के समीप लीला डुंगी नामक स्थान में अभिषेक पूजा संपन्न होगी और इसके बाद भगवान नर नारायण बदरीनाथ धाम में स्थापित कर दिए जाएंगे। इस मौके पर बदरीनाथ के मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान, अपर धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल, सुनील तिवारी, दफेदार कृपाल सिंह सनवाल, थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह, माणा गांव के प्रधान पीतांबर मोल्फा, राहुल मेहता के साथ ही आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें