फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां उमा और नैणी देवी का भव्य स्वागत

Tue, 27 Dec 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां उमा देवी दिवारा यात्रा मंगलवार को नौली से रात्रि प्रवास के लिए पल्ली नौली गांव पहुंची। वहीं रैंस की नैणी देवी दिवारा यात्रा पालछूनी गांव से रात्रि प्रवास के लिए मानूर गांव आईं।
विज्ञापन



नौली गांव में रात्रि प्रवास के लिए पहुंची उमा देवी की दिवारा यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जागरण कर माता की स्तुति की। राजेंद्र और अजय पुजारी ने महाभिषेक पूजा की। मां उमा ने गांव का भ्रमण कर श्रद्धालुओं और ध्याणियों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने मां उमा देवी को पल्ली नौली की सीमा तक विदा किया। जहां ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से माता का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान संघ कर्णप्रयाग के संरक्षक सुमन प्रसाद डिमरी, उमा देवी समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पुंडीर, नरेंद्र तोपाल सास्त्री, अयोध्या प्रसाद खंडूड़ी, शिव प्रसाद खंडूड़ी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। वहीं नारायणबगड़ के रैंस गांव की नैणी देवी दिवारा यात्रा पालछूनी गांव में रात्रि प्रवास के बाद मानूर गांव पहुंची।
विज्ञापन


दोपहर को नैणी देवी ने पालछूनी, मगेंरा, डोला, गदेरा और टैंडूंडा गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने नैणी देवी को नए अनाज का भोग और भेंट अर्पित किया। इस दौरान देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीष दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें