फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदानगर: नगर पंचायत के पास पैसा तो है, पर भूमि नहीं, कूड़ा निस्तारण बना चुनौती

Sat, 14 Mar 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
उस्तोली गांव के ग्रामीणों के विरोध के बाद कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए भूमि तलाश रहा नगर पंंचायत
विज्ञापन


ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए नगर पंचायत को शासन से मिले
नंंदानगर/गोपेश्वर। उस्तोली गांव के समीप किए जा रहे कूड़ा निस्तारण पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के बाद नगर पंचायत नंंदानगर की ओर से नए जगह पर कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। इसके लिए नगर पंचायत को शासन से धनराशि भी स्वीकृत हुई है।

नगर क्षेत्र में बढ़ते कचरे के प्रभावी निस्तारण के लिए उपयुक्त जमीन नहीं मिलने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। अभी तक उस्तोली गांव के सगोला तोक में कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। मगर स्थानीय लोगों ने कूड़ा डालने का विरोध किया है। उनका कहना है कि कूड़े में भोजन की तलाश में वन्यजीव पहुंच रहे हैं। मवेशी भी यहां होटलों से डाला गया बासी खाना खा रहे हैं। क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और वातावरण भी दूषित हो रहा है। लोगों के विरोध के बाद अब नगर पंचायत दूसरी जगह पर कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए भूमि तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष बीना देवी का कहना है कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कूड़ा निस्तारण संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए आवश्यक बजट भी उपलब्ध है, लेकिन नगर क्षेत्र के भीतर या आसपास ऐसी उपयुक्त जमीन नहीं मिल पा रही है जहां कचरा प्रबंधन केंद्र बनाया जा सके। जमीन की अनुपलब्धता के कारण योजना अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इसके लिए एसडीएम को भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जल्द ही नगर क्षेत्र का अलग कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें