फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा राजजात यात्रा के गीत और नृत्य की दी शानदार प्रस्तुति

Sat, 05 Dec 2015 06:52 PM IST
थराली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में तीन दिवसीय पिंडर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले का शुभारंभ संसदीय सचिव और विधायक जीतराम व टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक लक्ष्मी प्रसाद जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव के शुुुुभारंभ अवसर पर स्कूली बच्चाें और स्थानीय लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।  
विज्ञापन

 उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव और विधायक जीतराम ने कहा कि इस प्रकार के मेलों से हमारी सांस्कृतिक विरासत मजबूत होती है। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति का ज्ञान होता है। मेले में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने नंदा राजजात यात्रा का गीत एवं नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। पिंडर पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा स्याली बम्पाली, सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारैण, महिला मंगल दल थराली एवं चौंडा द्वारा चौफुला व चांछरी थराली की अनीता गुसांई द्वारा गढ़वाली एकल गायन की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। विकलांग सुरेंद्र कमांडर द्वारा पहाड़ की परंपरा जीजा साली के बीच हंसी ठिठोली को प्रस्तुत करता ओ भीना कसके जाणू द्वारहटा को लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। मेले में अध्यक्ष सुरपाल सिंह रावत, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रमुख सुशील रावत, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, प्रसिद्ध संगीतकार दीवानी राम, प्रधान थराली भावना गुंसाई, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदू बहुगुुणा, मोहन बहुगुणा, उच्च न्यायालय के उप महाअधिवक्ता भागवत सिंह नेगी, कृष्णपाल सिंह गुसांई, सरपंच गोपाल दत पंत देवाल के पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, गंगा सिंह, आनंद सिंह गुसांई सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मेले में लगे स्टाल
मेले में उद्यान विभाग, आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग सहित कई सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं के स्टॉल लगे हैं। साथ ही मेला स्थल पर बाजार भी लगा है। पहले ही दिन यहां काफी गहमागहमी है। यहां पर उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी व्यवसायी यहां बाजार लगाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें