विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से हटाए गए नामों का सत्यापन करने के लिए बीएलओ घर-घर पहुंच रहे हैं। चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पात्र मतदाताओं की जानकारी जुटाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। साथ ही अपात्र प्रविष्टियों को रोकने और अभिलेखों की शुद्धता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। नए मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों को नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने अधिकारियों और बीएलओ को सत्यापन कार्य समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। संवाद