कर्णप्रयाग। ब्लॉक के तेरह से अधिक ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली नैनीसैंण सड़क का इन दिनों सुधारीकरण किया जा रहा है। लोनिवि सड़क पर पैच वर्क कर रहा है लेकिन सड़क किनारे पुश्तों के निर्माण के लिए अभी बजट का इंतजार है।
विकासखंड के डिम्मर, नाकोट, धारडुंग्री, कनखुल तल्ला और मल्ला, जस्यारा, कंडारा, बणसोली, फलोटा सहित कई गांवों को जोड़ने वाली 26 किमी लंबी सड़क बदहाल बनी थी। कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, महासचिव महिपाल सिंह नेगी, राकेश नेगी आदि ने बताया कि सड़क कई जगह खराब हो गई थी। लगातार मांग के बाद अब लोनिवि की ओर से सड़क पर पैच वर्क किया जा रहा है। मगर पुश्तों का निर्माण नहीं हुआ है। लोनिवि गौचर के सहायक अभियंता मोहम्मद राशिद ने बताया कि नैनीसैंण मार्ग पर कर्णप्रयाग से खत्याड़ी तक पैच वर्क किया जा रहा है। कई जगह पुश्ते और दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। इनके पुनर्निर्माण के लिए दैवी आपदा में एस्टीमेट भेजे गए थे लेकिन अभी तक स्वीकृत नहीं हुए। संवाद