फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चित्रकला में नैना रहीं अव्वल

Sun, 11 May 2025 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। आयुष विभाग की ओर से 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला (कर्णप्रयाग) की ओर से जन-जन में योग एवं प्राणायाम के प्रति जागरूकता लाने के लिए सिमल्ट और सैनू गांव के प्राथमिक विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पना को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा। प्रतियोगिता में नैना ने प्रथम, ममता ने द्वितीय व पार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. हिमांशु डिमरी, संजोग कुमार, पवन चमोली, सतेंद्र कुमार, सर्वेश्वर सिमल्टी, ममता डिमरी, रेखा, गुड्डी, अजय, लक्ष्मण नेगी और मंजू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें