फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिनी इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रैंस गांव आयोजित क्रिकेट के फाइनल मैच में नागिनी इलेवन ने संजू इलेवन को दो रनों से हराया। टॉस जीतकर नागिनी इलेवन ने 15 ओवरों में 6 विकेट पर 140 रन बनाए। इसमें शंकर ने सात छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली। वे मैन ऑफ द मैच रहे। उसके बाद संजू इलेवन खेला, लेकिन बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और उनकी टीम दो रन से हार गई। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन कनेरी, प्रधान संगठन अध्यक्ष मोनू सती, निर्मल मेहरा, प्रधान नरेंद्र सिंह, प्रतियोगिता अध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 11 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप भेंट किए। क्रिकेट मैच के बाद महिला मंगल दलों के बीच रस्साकशी और बच्चों के बीच कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता हुई। रस्साकशी में लोदला गांव की महिलाओं ने बाजी मारी। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, सुदर्शन भंडारी, अर्जुन रावत, दिगपाल राम, पंकज नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें