फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महिला की मौत के मामले में ससुरालियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 08 Sep 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

महिला के पिता ने दी तहरीर, हत्या की आशंका जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के सेनू गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों के मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकासखंड के सेनू गांव की ज्योति (30) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक पर चुन्नी के फंदे पर लटका मिला था। अब इस मामले में महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की टीम ने सेनू गांव जाकर परिजनों और अन्य ग्रामीणों से पूछताछ की और सबूत जुटाए। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने उसके पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ हत्या करने की आशंका जताई और प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। महिला की आठ साल पहले शादी हुई थी। महिला की एक बेटी (2 वर्ष) और एक बेटा (5 वर्ष) भी है। वहीं महिला की मौत से पूरे गांव में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें