फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नपा अध्यक्ष और सभासदों का सम्मान किया

Mon, 17 Feb 2025 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका ठेकेदार संघ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश शाह और सभी सभासदों का सम्मान किया। संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान ठेकेदार संघ ने नगर पालिका परिसर में एक कक्ष संघ के लिए उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही संघ के सदस्य आशीष थपलियाल के स्वास्थ्य खराब होने पर नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने 21 हजार और ठेकेदार संघ ने 50 हजार की मदद की। नगर पालिका की ओर से भी आशीष थपलियाल को मदद दी गई। इस दौरान नपा अध्यक्ष गणेश शाह ने सभी समस्याओं को हल करने और पालिका से ही सफाई व्यवस्था को सुधारने की बात कही। इस अवसर पर सुखदेव चौहान, महामंत्री राजेश जोशी, अनिल नैनवाल, पंकज कुमार, गिरीश पुरोहित, दिनेश जोशी, राजेंद्र पुंडीर और नागेंद्र पुंडीर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें