फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मुंदोली गांव भी की शराबबंदी, लगेगा जुर्माना

Thu, 08 Jan 2026 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। विकासखंड के मुंदोली गांव ने भी गांव में शराबबंदी का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को महिला मंगल दल मुंदोली ने बैठक कर सार्वजनिक कार्यों मेंं शराब परोसने वालों के खिलाफ 25000 जुर्माना लगाने और सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया। ग्राम प्रधान भागीरथी दानू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने गांव में किसी भी सार्वजनिक कार्य में शराब परोसने और नशे की हालत में गांव में प्रवेश और हुड़दंग करने पर जुर्माना व सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। महिलाओं ने कहा कि शराब से गांव के लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। युवा पीढ़ी नशे की चपेट में है। ऐसे में गांव में नशा पूर्णत: बंद करने का निर्णय लिया गया है। ब्लॉक के नौ गांवों ने सार्वजनिक कार्यों सहित अन्य समारोह में शराब बंदी का निर्णय लिया है। बैठक में महिला मंगल दल अध्यक्ष मुन्नी देवी, हीरा सिंह दानू, बलवंत सिंह दानू, हयात राम और खुशाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें