देवाल। कौसानी में आयोजित दो दिवसीय माउंट बाइकिंग उत्सव में मुंदोली राइडर्स क्लब का शानदार प्रदर्शन रहा। विभिन्न वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में क्लब ने दो पुरस्कार जीते। कौसानी में इस उत्सव के आयोजन में मुंदोली राइडर्स क्लब के संस्थापक कलम बिष्ट, अंजू बिष्ट, करण बिष्ट, साहिल पंचाेली ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें क्लब के संस्थापक कलम बिष्ट ने अपने आयु वर्ग में पहला और अंजू बिष्ट ने अपने आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद